दिल्ली में बीजेपी का प्रदर्शन वीरेंद्र सचदेवा ने की सीएम से इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की हिरासत में मौजूद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने आईटीओ पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़कर सचिवालय की ओर बढ़ गए। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, दिल्ली के सीएम भ्रष्ट और बेईमान हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है। हम उनका इस्तीफा मांगने सचिवालय जा रहे हैं। सरकार जेल से नहीं चल रही है। उन्होंने आगे कहा आम आदमी पार्टी की तरह सीएम का आदेश भी फर्जी हैं। अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के मुताबिक , जेल से सरकार चलाना दिल्ली के लोगों अपेक्षा के विपरीत है। मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्यों क्या उनकी आत्मा सो रही है। आपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वे झूठी सहानुभूति पैदा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी पर बांसुरी स्वराज ने काह, इस देश की महिला पर इस तरह आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। यह कांग्रेस की असली यानी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। सोनिया गांधी खुद एक महिला हैं। शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव