नाइजीरिया में दो गुटों में खूनी संघर्ष 16 सैनिकों की मौत
अबूजा। दक्षिणी नाइजीरिया में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें सेना के मेजर,कैप्टन सहित 16 सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मुख्यालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुकुर गुसाउ ने बताया कि ये सैनिक बोमाडी इलाके में दो समुदायों के बीच संघर्ष को रोकने के मिशन पर थे। इस दौरान समुदाय के कुछ युवाओं ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।
गुसाउ ने बताया कि इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर, दो मेजर, एक कैप्टन और 12 सैनिकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसकी जांच सेना कर रही है। पिछले दिनों नाइजीरिया के कुरिगा में हमलावरों ने करीब 300 स्कूली बच्चों को अगवा कर लिया गया था। अगवा किए गए बच्चों में से 100 बच्चों की उम्र 12 साल या उससे कम बताई गई थी। यह घटना इस्लामी चरमपंथियों और सशस्त्र गिरोहों के गढ़ उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में घटी थी। एक हफ्ते के अंदर यह अपहरण की तीसरी घटना थी। स्कूल की टीचर नूरा अहमद ने न्यूज एजेंसी को बताया कि बच्चे अपनी-अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे, तभी दर्जनों बंदूकधारी स्कूल में घुस गए और गोलीबारी करने लगे। वहीं, स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह झड़प ओकुआमा और ओकोलोबा समुदायों के बीच लंबे समय से जारी भूमि विवाद के कारण हुई. इस विवाद के कारण एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया था और सैनिकों ने उसे छुड़ाने के लिए बातचीत करने की असफल कोशिश की थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव