कोयला खदान के अंदर फंसे तीन और श्रमिकों के शव बरामद
गुवाहाटी । असम के दिमा हसाओ जिले में कोयला खदान के अंदर फंसे तीन और श्रमिकों के शव आज बरामद किए गए हैं। इसके बाद हादसे में मरने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। यह लोग उन नौ श्रमिकों में से थे, जो बीते सोमवार को खदान में अचानक से पानी भरने के बाद अंदर ही फंस गए थे। इससे पहले बुधवार को उमरांगसू की खदान से एक मजदूर का शव निकाला गया था। खदान में से जिन तीन श्रमिकों के शवों को निकाला गया है, उनमें से एक की पहचान दिमा हसाओ के निवासी 27 साल के लिगेन मगर के रूप में की गई। एक अधिकारी ने बताया कि दो अन्य शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उमरांगसु में बचाव की कोशिश अटूट संकल्प के साथ जारी है। साथ ही उन्होंने इस दुर्घटना पर दुख जताया और कहा कि मुश्किल दौर में हम शक्ति और उम्मीद पर कायम हैं। ओएनजीसी और कोल इंडिया द्वारा लाई गई विशेष मशीनों से करीब 310 फीट गहरी खदान से पानी निकालने का काम जारी है। मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि इस खदान को 12 साल पहले बंद कर दिया गया था और तीन साल पहले तक यह खदान असम खनिज विकास निगम के अधीन थी। उन्होंने शुक्रवार को कहा, यह खदान अवैध नहीं थी, बल्कि यह छोड़ी गई खदान थी। मजदूर उस दिन पहली बार कोयला निकालने के लिए खदान में उतरे थे।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन