16 फरवरी से विधानसभा में बजट सत्र, राजनीतिक हलचल तेज
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है. विधानसभा सत्र 19 दिनों का होगा, जिसमें से 12 दिन बैठक होंगी. इस बारे में विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. 21, 22 और 28 फरवरी को अवकाश रहेगा. इसके साथ ही 1 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा. वहीं, 3 मार्च 2026 को होली का अवकाश रहेगा. दो दिन सत्र की कोई बैठक नहीं होगी जिसमें 2 और 4 मार्च शामिल है. सत्र 6 मार्च तक चलेगा।
पहली बार पेश हो सकता है ‘रोलिंग बजट’
मध्य प्रदेश में पहली बार सालाना बजट की जगह रोलिंग बजट पेश हो सकता है. ये व्यवस्था साल 2026-27 से शुरू हो सकती है, जो तीन साल की मध्यम अवधि पर आधारित होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे खर्च पर नियंत्रण, योजनाओं की निरंतर समीक्षा और दीर्घकालिक विकास को मजबूती मिलेगी. इसी बदलाव के साथ ही राज्य सरकार के सामने बड़ी चुनौती कर्ज और बढ़ते खर्च को व्यवस्थित और संतुलित करना है।
GYAN पर फोकस होगा बजट
आगामी बजट GYAN पर आधारित होगा. गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर केंद्रित बजट पेश किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से आधी आबादी यानी महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के संबंध बजट पर फोकस रहेगा. इसके तहत ‘लाडली बहना योजना’ और लखपति दीदी जैसे योजना को बढ़ावा देकर महिला सशक्तिकरण के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे बजट
मध्य प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा साल 2026 का बजट पेश करेंगे. वित्त मंत्री देवड़ा का ये तीसरा बजट होगा. इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया जाएगा. मोहन सरकार का पहला बजट (2024-25) 3.65 हजार करोड़ रुपये और दूसरा बजट (2025-26) 4.21 लाख करोड़ रुपये का पेश किया गया था।
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव