कार ने खाना खा रहे 13 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 11 घायल
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर 2 बजे बरेला पुलिस स्टेशन के अंदर सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास हुई, जब ये मजदूर लंच कर रहे थे।
एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पल्लवी शुक्ला ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर रोड डिवाइडर रेलिंग लगाने का काम कर रहे थे। दोपहर के समय काम से ब्रेक लेकर वह खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।
कार में नहीं थी नंबर प्लेट
एएसपी शुक्ला ने कहा, “फरार कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हादसे का शिकार हुए लोग मंडला जिले के रहने वाले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 11 घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव भी इसी अस्पताल में रखे गए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी।
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज