भाजपा की कलस्टर प्रभारियों के प्रभार में बदलाव
भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की बड़ी बैठकें हुई। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मप्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और मप्र भाजपा के तमाम पदाधिकरियों की मौजुदगी में पहले कलस्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा कलस्टर के प्रभारियों में बदलाव किया गया। अब सागर कलस्टर नरोत्तम मिश्रा देखेंगे, ग्वालियर कलस्टर में भूपेंद्र सिंह को इंचार्ज बनाया गया, भोपाल कलस्टर को अब राजेंद्र शुक्ला देखेंगे। वहीं कैलाश विजयवर्गीय को जबलपुर, विश्वास सारंग को उज्जैन, जगदीश देवड़ा को इंदौर और प्रह्लाद पटेल को रीवा का इंचार्ज बनाया गया है।
कलस्टर बैठक के बाद दूसरी बैठक विस्तारकों की हुई। प्रदेशाध्य वीडी शर्मा ने कहा, हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के संकल्प के साथ बैठक हुई। पिछली बार लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत वोट मिला था। इस बार 68 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीतने का हमारा लक्ष्य है। इसी की रणनीति की तैयारी पर आज बैठक थी। संगठन महामंत्री बीएल संतोष और दोनों लोकसभा के प्रभारी महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय ने मार्गदर्शन दिया। उनके साथ मिलकर हम मध्यप्रदेश की 29 सीट जीतेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव