दिल्ली-NCR में मौसम में बदलाव, 5 दिन बाद राहत की उम्मीद
दिल्ली में उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं. इस महीने में भी गर्मी से राहत के लिए लोगों को एसी, कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है. अभी आने वाले कुछ दिनों तक भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अक्टूबर तक दिल्ली में तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है. यहां तापमान अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिल्ली में रात में कहीं-कहीं हल्की ठंड देखने को मिल सकती है.
आज यानि 1 अक्टूबर को दिल्ली का न्यूतमतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश को कोई भी संभावना नहीं है. आसमान साफ बना रहेगा. 4 अक्टूबर तक दिल्ली में मौसम साफ बना रह सकता है, लेकिन तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है. 5 और 6 अक्टूबर को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
बिहार में बाढ़ से बुरा हाल है. मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, अररिया, मोतिहारी, मधुबनी में आज और आने वाले 4 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. बिहार में भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. इस पूरे हफ्ते यहां के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहने वाला है. बिहार में कोसी कई नदियों में पानी का बहाव तेज है. यहां गंडक, कोसी बागमती, गंगा में पानी ज्यादा होने के कारण यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. यहां बाढ़ के कारण 14 से ज्यादा जिले प्रभावित हैं. 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के कुछ क्षेत्रों में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. आज यूपी में बनारस, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, लखनऊ में बारिश की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक यहां से मानसून विदाई की विदाई हो सकती है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची
आधी आबादी का जश्न, ओपन हाउस में महिलाओं ने साझा किए जीवन के अनुभव
पति की हत्या की साजिश: मुरैना में पत्नी ने नवजात बेटे की कसम देकर प्रेमी से करवाई वारदात