छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर से राजिम तक ट्रेन सेवा शुरू, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
नवापारा-राजिम/ इलाके के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राजिम तक सीधी लोकल ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। रेल मंत्रालय ने रायपुर रेल मंडल को इसकी औपचारिक अनुमति दे दी है। यह ट्रेन रायपुर से अभनपुर होते हुए राजिम तक चलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने हाल ही में राजिम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ कमियों को चिन्हित कर जल्द सुधार के निर्देश दिए गए हैं। मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ये सुधार काम जैसे ही पूरे होंगे, ट्रेन अगस्त-सितंबर तक चलने की संभावना है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति
राजिम में पहले नैरोगेज लाइन थी, जिसे अब ब्रॉडगेज लाइन में बदला गया है। साथ ही राजिम रेलवे स्टेशन का निर्माण भी पूरा हो चुका है। ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद रायपुर से राजिम की यात्रा आसान और किफायती हो जाएगी। राजिम त्रिवेणी संगम के लिए प्रसिद्ध है, जहां देश-प्रदेश से लोग अस्थि विसर्जन और पूजा-अनुष्ठान के लिए आते हैं। इसी वजह से इसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहा जाता है। रेल प्रशासन जल्द ही ट्रेन संचालन की तारीख की घोषणा करेगा। इससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी और यात्रियों को भी सुविधा होगी।
धर्म, अनुशासन और एकता से ही मिलती है स्थायी शांति: भागवत
निकाय चुनाव 2027: कांग्रेस ने शुरू की संभावित उम्मीदवारों की तलाश
आरोपी की रणनीति: पिज्जा और डेटिंग के बहाने संपर्क।
मध्य प्रदेश की लड़की लुधियाना में प्रेमी से मिलने गई, पुलिस ने सुरक्षित लाया
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर, रीवा में हुई अहम बैठक
भ्रष्टाचार पर ACB की कार्रवाई, CSEB में पकड़े गए दोषी कर्मचारी
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग और द्वितीय नवरात्रि का खास प्रसाद
जल्दी में भी लगाएं परफेक्ट मेहंदी, 10 मिनट में आसान डिजाइन
उज्जैन की दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई रुकी, SC का बड़ा आदेश