कांप उठा छत्तीसगढ़: बस्तर से सरगुजा तक शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने बताया—अभी और कितना गिरेगा पारा? जानें अपने शहर का हाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर लगातार जारी है. उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के कारण लगातार तापमान में गिरावट हो रही है. वहीं, सरगुजा इलाके में कोहरा भी पड़ रहा है. दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहता है. पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंच गया है. वहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
छत्तीसगढ़ में ठंड का डबल अटैक, कोहरे का भी कहर
मौसम विभाग के अनुसार, अभी कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में अगले 2 दिनों तक घने कोहरा छाया रह सकता है. सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में कोहरा रह सकता है. विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों में उत्तर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जिससे ठंड से राहत मिलेगी.
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
बता दें कि सरगुजा में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रविवार को मैनपाट का न्यूनतम तापमान गिरकर 1.6 डिग्री पहुंच गया. सुबह ओस जमकर बर्फ बन गई. मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े हैं. देर रात सड़कों पर कोहरा भी दिखा. इससे वाहनों की रफ्तार थम गई है.
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है, जबकि राजधानी रायपुर में धुंध रह सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड होगी। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा.
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।