मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री वैष्णव से भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर प्रदेश की लंबित रेल परियोजनाओं सहित प्रदेश के विकास से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल मंत्री वैष्णव का ध्यान इंदौर-दाहोद रेल परियोजना की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि यह परियोजना पीथमपुर, धार, सरदारपुर और झाबुआ के औद्योगिकीकरण और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने रेल परियोजना के अलग-अलग सेक्शन के भू-अर्जन कार्य की प्रगति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस परियोजना को मिशन मोड में क्रियान्वित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस परियोजना के धार-झाबुआ सेक्शन में रेल लाइन बिछाने के साथ ही पीथमपुर में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क को सागर रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए रेल साईडिंग के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए यथोचित निर्देश प्रदान करने का भी अनुरोध किया।
अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा
होलिका दहन कन्फ्यूजन खत्म: जानें कब है सही दिन, कितने बजे तक रहेगा भद्रा काल
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा