मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया बेल का पौधा
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मां के सम्मान में वहां बेल का पौधा लगाया। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हनुमान फल और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नीम के पौधे का रोपण किया। विधानसभा आवासीय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रामफल, वन मंत्री केदार कश्यप ने महुआ, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आंवला, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और महिला एवं बाल विकास मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े ने हर्रा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लक्ष्मण फल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बेल तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पीपल का पौधा लगाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायकों और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए। कार्यक्रम में आज विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधे लगाए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा के आवासीय परिसर में 50 एकड़ क्षेत्र में इकोलॉजिकल पार्क (Ecological Park) विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बसपा ने दिया ‘लखनऊ चलो’ का नारा, कांशीराम जयंती पर जुटेगा कार्यकर्ताओं का सैलाब
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
मौसम ने बदली करवट, प्रदेश में गर्मी का असर; बुंदेलखंड में पारा 35+
विवाद के बाद प्रेमी बना हैवान, लिव-इन में रह रही महिला को ट्रेन से फेंका
प्रदेश अध्यक्ष बोले—कांग्रेस से आए योग्य नेताओं को पार्टी में मिलेगा उचित स्थान
लिव-इन में रह रही महिला की दर्दनाक मौत, प्रेमी ने ट्रेन से फेंककर उतारा मौत के घाट
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
यूपी के गांव में अनोखा मामला, दो मुंह-पांच पैर वाली बछिया को देखने लगी लोगों की भीड़
Madhya Pradesh में ईंधन आपूर्ति पर सख्ती, Mohan Yadav करेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG की निगहबानी ⛽