चीन की अर्थव्यवस्था खस्ता हाल फिर भी बाजी मार गया चीन
बीजिंग। चीन की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ सालों में लगातार बुरे दौर से गुजर रही है। अमेरिका के बाद अब यूरोप के बाजार भी अब चीन के लिए धीरे-धीरे बंद होने लगे हैं। चीन ने जनवरी से सितंबर यानी तीन तिमाहियों में चीन ने 36.34 मिलियन डेडवेट टन जहाज निर्माण पूरा किया, जो पिछले साल की तुलना में 18.2 प्रतिशत अधिक है।
जहां साल 2024-25 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत से भी तेज स्पीड से बढ़ने की बात कही जा रही है। वहीं, इस मामले में चीन का आंकलन अपने बाजारों का पांच प्रतिशत की दर से बढ़ने का है। ग्रीन एनर्जी शिपमेंट ऑर्डर के मामले में भारत की स्थिति फिलहाल ज्यादा अच्छी नहीं है। भारत में ग्रीन शिपबिल्डिंग का केंद्र बनने की काफी संभावनाएं हैं। भारत सरकार वैकल्पिक ईंधन और ग्रीन एनर्जी पर काफी ध्यान दे रही है। जापानी और कोरियाई शिपयार्ड से निवेश और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य शिपयार्ड और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को एडवांस करना और 2030 तक का लक्ष्य टॉप जहाज निर्माण देशों में और 2047 तक टॉप पांच देशों में शामिल होना है। यूरोपीय यूनियन ने चीन में निर्मित इलेक्ट्रिक कारों पर करीब 40 प्रतिशत का टैक्स लगा दिया है। ऐसे में शी जिनपिंग देश की डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अब अफ्रीका के बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। भारत धीरे-धीरे कई क्षेत्रों में चीन से बाजी मारता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच एक क्षेत्र ऐसा भी है जिसमें चीन ने ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया को चित कर दिया है। हम बात कर रहे हैं ग्रीन एनर्जी शिपमेंट की। ग्लोबल ग्रीन शिप ऑर्डर के मामले में चीन का शेयर अब 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बंगाल चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी ने 140 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल किए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
बिहार चुनाव: बीजेपी का खर्च कांग्रेस से चार गुना, रिपोर्ट में खुलासा
झाक मठ में सनसनी, मठाधीश महंत पारसनाथ का शव पानी के कुंड में मिला
मध्य प्रदेश में LPG की स्थिति सामान्य, CM मोहन यादव ने कहा- राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा
प्रिंसिपल की याचिका खारिज, धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में ट्रायल जारी रखने के आदेश