मालगाड़ी और ट्रक में टक्कर
उमरिया : जिले के पाली थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां रेलवे ट्रैक पर एक अनियंत्रित ट्रक और मालगाड़ी के बीच भिड़ंत हो गई. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह की ये घटना थी, उससे बड़ी जनहानि भी हो सकती थी. दरअसल, यहां एक अनियंत्रित ट्रैक जब पटरियों पर आ पहुंचा तभी एक मालगाड़ी उसे ट्रैक पर आ पहुंची. तभी जोरदार धमाके की आवाज के साथ दोनों में टक्कर हुई.
रेलवे ट्रैक पर कैसे आया ट्रक?
दरअसल, ये घटना उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र की है. यहां कटनी से शहडोल की ओर जा रहा एक ट्रक रोड पर चलते-चलते अचानक अनियंत्रित हो गया और ये हादसा हुआ. हलांकि, दो वजहों से और बड़ा हादसा होने से बच गया. पहला तो यह कि मालगाड़ी की स्पीड बहुत धीमी थी और दूसरा कि ये कोई यात्री ट्रेन नहीं थी.
हालांकि, मालगाड़ी की रफ्तार कम होने के बावजूद ट्रक के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. घटना नेशनल हाइवे-43 के पास की है.
कंप्रेसर पाइप फटने से ब्रेक हुए फेल?
आखिर ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ? इसे लेकर ड्राइवर नौशाद अहमद ने कहा, '' ट्रक चल रहा था तभी अचानक कंम्प्रेशर पाइप फट गया था, जिससे ब्रेक पूरी तरह से फेल हो गए थे. ट्रक की रफ्तार बढ़ने लगी थी, सामने लोगों की काफी भीड़ थी. ज्यादा जनहानि की संभावना थी, जिसे देखते हुए ट्रक गाड़ी को रेलवे ट्रैक की ओर मोड़ दिया.'' ट्रक ड्राइवर का कहना है कि अगर ट्रक को सीधा ले जाता तो ज्यादा लोग चपेट में आ सकते थे, इसलिए मौके की गंभीरता को देखते हुए ट्रक को रेलवे ट्रैक की ओर मोड़ दिया.
ट्रक को किया गया जब्त, जांच जारी
पाली थाना प्रभारी राजेश चंन्द्र मिश्रा ने कहा, '' तकनीकी खराबी के कारण ट्रक क्रमांक एमपी 54 1176 अनियंत्रित होकर ट्रैक पर आ गया. हलांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है.'' इस घटना से थोड़ी देर के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हुआ लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने तुरंत ट्रैफिक बहाल कराया.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार