दिल्ली में जल संकट पर आर-पार आप के खिलाफ कांग्रेस-बीजेपी का हल्लाबोल
नई दिल्ली । दिल्ली में पानी का संकट बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। दिल्ली में पानी की कमी के खिलाफ कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं बीजेपी ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या 10 साल से है। दिल्ली में आप ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ काम नहीं किया है। दिल्ली सरकार ने पानी के लिए कोई कदम नहीं उठाए। दिल्ली में हर दिन जल संकट गहराता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी के लिए टैंकरों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग पानी के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पानी का संकट बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। दिल्ली में पानी की कमी के खिलाफ आज कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में 200 से ज्यादा ब्लॉक में प्रोटेस्ट किया गया। दिल्ली में कांग्रेस और आप लोकसभा चुनाव साथ लड़ी थी लेकिन आज कांग्रेस जलसंकट पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ हो गई है। उधर, बीजेपी ने भी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के दफ्तर के बाहर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया। दिल्ली जल संकट पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। मौजूदा जल संकट का कोई समाधान नहीं दिया गया है। अगर हरियाणा या यूपी पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। समाधान खोजना चाहिए। जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस पार्टी गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन कर रही है। उचित जांच होनी चाहिए। टैंकर माफिया के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
‘दिव्य दरबार’ पर विराम, अब साधना और तप में समय बिताएंगे बाबा बागेश्वर
दमोह में सनसनीखेज हत्या, हथौड़े से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट
पारा चढ़ा, गुरुवार रहा सबसे गर्म दिन; अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
100वें जन्मदिवस पर सेवानिवृत्त डीजीपी एच.एम. जोशी का भव्य सम्मान
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
तेज रफ्तार बस पलटी, जशपुर में 5 यात्रियों की मौके पर मौत
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
केजरीवाल को झटका: दिल्ली विधानसभा ने लाइव स्ट्रीमिंग से किया इनकार