आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने की शाह से इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। अमित शाह की संसद में बाबा साहेब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान किया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर संविधान ग्रंथ है तो आंबेडकर भगवान हैं। कांग्रेस ने शाह के इस्तीफे की मांग की है।
अगर संविधान ग्रंथ है तो बाबा साहेब भगवान हैं
इन बयानों के बाद बुधवार को पीएम मोदी ने कांग्रेस को जवाब दिया। मोदी ने एक्स पर 6 पोस्ट किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अंबेडकर पर नाटक कर रही है। पंडित नेहरू ने चुनाव में आंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। उन्हें भारत रत्न देने से कांग्रेस ने इनकार किया। एससी-एसटी पर सबसे ज्यादा नरसंहार कांग्रेस के शासन काल में हुए हैं।बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।
चेन लूट की वारदातों से परेशान पुलिस को मिली सफलता, आरोपी पकड़े गए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, पार्टी में शोक
कार्गो शिप ‘मयूरी नारी’ पर हमले से हड़कंप, 23 चालक दल के लिए रेस्क्यू जारी
UP में धर्मिक यात्रा का आगाज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया ऐलान
संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह बोले– नियम तोड़ने वालों का माइक बंद हो
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, नोडल अफसरों के साथ प्राचार्यों को जिम्मा सौंपा
प्रतिनियुक्ति नीति में बदलाव: एडीजी के 33 पद स्वीकृत, ऊंचे पदों में कटौती
राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का वार, कहा– ‘प्रोपेगेंडा फैलाने में आगे’