कांग्रेस ने टुकड़े-टुकड़े वालों को दिया टिकट: स्मृति
रायबरेली । डीह और छतोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अमेठी एक समय लापता सांसद के लिए जाना जाता था।लेकिन अब लोग अमेठी के सांसद का पता बता सकते हैं जो गांव में खड़े होकर काम कराती है। स्मृति ने कहा कि 26 के बाद राहुल गांधी वायनाड को बेवकूफ बनाकर अमेठी को बनाने आयेंगे। धर्म जाति के नाम पर लोगों को बांटा जाएगा। उन्होंने टुकड़े-टुकड़े करने वालों को टिकट दिया है। लेकिन जो वायनाड में हुआ, संदेशखाली में हुआ वो अमेठी में नहीं होगा। स्मृति ने विकास कार्यों की फेहरिस्त जनता को गिनाते हुए कहा कि मैंने चुनाव हारने के बाद भी अमेठी को नहीं छोड़ा, डटकर काम किया, इसीलिए अमेठी की जनता ने मुझे चुना। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जब मौत मंडरा रही थी तो मैं गांव-गांव आई थी ये अमेठी का बच्चा-बच्चा जानता है।
भीषण सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार की टक्कर, गाड़ी 10 फीट दूर तक उछली
इंदौर निगम की दुःखद घटना: सफाई के दौरान ड्रेनेज में फंसे दो कर्मियों का निधन
तमिलनाडु चुनाव 2026: कांग्रेस और DMK के बीच सीट बंटवारे को लेकर लगातार बातचीत
नर्मदापुरम की हत्या की गुत्थी: बंदूक फटी, पर आस-पड़ोस में कोई आवाज़ नहीं सुनी गई
होली पर युवाओं की पहली पसंद: ग्वालियर में शॉट गन जैसी इलेक्ट्रिक पिचकारी, कीमत 9 हजार रुपए
बिहार की राजनीति में NDA की मजबूती: चिराग पासवान ने पांच सीटों की जीत का ऐलान