आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मंगलवार को छ्त्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चाम्पा लोक सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर चाम्पा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया के पक्ष में सभा लेकर प्रचार करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। सभा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बिलासपुर के संकरी में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि ये (भाजपा) कहते हैं कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। आरक्षण एक सोच है। आरक्षण का मतलब हिंदुस्तान के पिछड़ों को, दलितों को, आदिवासियों को देश में भागीदारी मिलनी चाहिए। राहुल ने आगे कहा कि जब ये किसी सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करते हैं तो ये आरक्षण को खत्म करते हैं, सार्वजनिक क्षेत्र में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को जगह मिलती थी। जैसे ही सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण हो जाता है वहां ना किसी दलित को, ना पिछड़े वर्ग को ना आदिवासी को जगह मिलती है।
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति