रायबरेली में कंटेनर ने कार को घसीटा, महिला की मौत, 3 घायल
लखनऊ । यूपी के रायबरेली के बछरावां में एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी और 100 मीटर तक घसीटा जिससे एक महिला की मौत हो गयी वहीं 3 अन्य घायल हो गये। जिले की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुंदनगंज स्थित एमपी बिरला सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पर खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। साथ ही कार को 100 मीटर तक कंटेनर चालक घसीटता चला गया जिससे महिला की मौत हो गई तथा फुटपाथ पर खड़े 3 लोग घायल हो गए।
शनिवार रात को प्रयागराज से लखनऊ की ओर प्रदीप गौड़ पुत्र रामगोपाल गौड़ मऊ थाना मोहनलालगंज व वर्षा अवस्थी (28) पुत्री दशरथ अवस्थी निवासी जबरौली थाना मोहनलालगंज कार से जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे रास्ते में कुंदनगंज के पास एमपी बिरला सीमेंट फैक्ट्री के निकट कार रुकी और प्रदीप दुकान पर सामान लेने चला गया वहीं कार में वर्षा बैठी रही। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में पीछे से टक्कर मार कर उसे घसीटना शुरू कर दिया जब तक सड़क पर खड़े कुछ लोग समझ पाते कंटेनर में फंसकर कार 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार में बैठी वर्षा की मौत हो गई जबकि सड़क पर खड़े सलाउद्दीन (28) पुत्र बहुरूद्दीन निवासी कुंदनगंज, सानू (25) पुत्र मुन्ना निवासी कुंदनगंज घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास