मानसिक तनाव के चलते सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
सीआरपीएफ 150 बटालियन के जवान ने मानसिक तनाव के चलते अपने साथी की सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी लगते ही अन्य जवान घायल को पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान दोरनापाल के 150 बटालियन में कई महीनों से केवल कैम्प में ही ड्यूटी कर रहा था, मंगलवार को अचानक जवान ने अपने साथी जवान के बंदूक को उठाकर अपने आप को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी जवान भी घटनास्थल में आ पहुंचे और जवान को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कैम्प के अन्य जवानों ने बताया कि मृतक जवान कई दिनों से मानसिक तनाव में था, किसी से ज्यादा बात भी नही कर रहा था। यह पहला मामला नहीं है जब किसी जवान ने खुद को गोली मारी हो। इससे पहले भी कई जवानों ने इसी तरह आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। फिलहाल जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को गृहग्राम भेजा जाएगा।
त्योहार से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, नई योजनाओं की शुरुआत
अदालत बोली- FIR का ड्राफ्ट वकील ने बनाया तो रिपोर्ट अमान्य नहीं
‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद
हालात पर नजर, इजराइल में रह रहे मजदूरों को लेकर सरकार सतर्क
एक दिन में 2500 टिकट रद्द, खाड़ी जाने वालों की मुश्किलें बढ़ीं
सुनील शेट्टी ने बताया क्यों शाहरुख खान का स्टारडम सबसे अलग है? इस मामले में रणबीर कपूर से की तुलना
दुकान बंद, अंदर मिला शव; हत्या के बाद रची गई साजिश
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा