आतिशबाजी से सिलेंडर और डीजल के गैलन में धमाका, छह की मौत
दरभंगा।बीती मध्य रात्रि को शादी समारोह में लोग आतिशबाजी कर रहे थे। पटाखे की चिंगारी से पहले टेंट में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे पंडल में आग फैल गई। इस दौरान वहां रखे सिलेंडर ब्लास्ट करने लगे। इससे निकली आग रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के गैलन में लग गई। इस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। रामचंद्र पासवान के परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंचती तब तक रामचंद्र पासवान के घर में मौजूद छह लोग आग की चपेट में आ गए। मरने वालों में रामचंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान उनकी पत्नी और बहन कंचन देवी व उनके दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। घटना जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव की है। बताया जा रहा है कि छगन पासवान की बेटी की शादी थी। बारातियों के ठहरने और खाने का प्रबंध पड़ोसी रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था। बाराती आए और जमकर आतिशबाजी करने लगे। इस कारण पंडाल में आग लग गई। सिलेंडर और डीजल के गैलन में ब्लास्ट से आग ने विकराल रूप ले लिया।देखते ही देखते रामचंद्र पासवान के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद परिवार जब तक संभल पाते तब तक आग सभी कमरे में फैल चुकी थी।
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी