डेनमार्क के राजदूत ने दिल्ली की गंदगी के बीच खड़े होकर शूट किया वीडियो
नई दिल्ली । भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में यहां डेनमार्क दूतावास से लगी एक गली में कूड़े को दिखाते हुए अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। राजदूत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था- सुंदर और हरी-भरी नई दिल्ली, बहुत सारी बातें लेकिन कोई कार्रवाई नहीं, इस बात से दुखी हूं। राजदूत फ्रेडी स्वेन ने अपनी पोस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय और उपराज्यपाल को भी टैग किया है। वीडियो में, स्वेन गली के बीच में खड़े होकर, आसपास बिखरे कूड़े और निर्माणकार्य से जुड़े मलबे की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “शानदार, हरी-भरी और गंदी नई दिल्ली में आपका स्वागत है। डेनमार्क के राजदूत ने लेन के दोनों ओर डेनमार्क और यूनानी दूतावास की इमारतों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा यहां हमारा डेनमार्क दूतावास है और वहां यूनानी दूतावास है। आप देखिए कि यह कूड़े से भरी हुई है, और लोग जो चाहें फेंक रहे हैं। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि कोई इसे सुनेगा और कार्रवाई करेगा। अब अच्छी बातें नहीं, बस कार्रवाई, मेरे दोस्तों। वहीं वीडियो के बारे में पूछे जाने पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा मामला संज्ञान में आने के बाद वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवा दी गई है। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो। एनडीएमसी की तरफ से कहा गया कि वो अपनी सेवाओं में सुधार के लिए किसी भी फीडबैक का स्वागत करती है। बता दें कि डेनमार्क का दूतावास चाणक्यपुरी में स्थित है, जो राष्ट्रीय राजधानी में देश का मुख्य राजनयिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं एनडीएमसी के अंतर्गत आती हैं। वहीं नई दिल्ली नगरपालिका (एनडीएमसी) द्वारा इलाके के सफाई के बाद डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने एनडीएमसी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा