दीपिका पादुकोण ने पूरी की फिल्म 'कल्कि 2898 AD'की डबिंग
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ी हर खबर जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होगी। इस एलान के बाद से फिल्म से जुड़े लोगों के साथ-साथ दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है। हाल ही में दीपिका ने 'कल्कि 2898 AD' की डबिंग पूरी की है।
दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। इससे पहले वह अपने सभी काम पूरे कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की डबिंग पूरी कर ली है। दीपिका ने हिंदी और कन्नड़ भाषा में खुद के लिए डबिंग की है। ये उनकी मातृभाषा है। 'कल्कि 2898 एडी' कई भाषाओं में रिलीज होगी।
फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' साइंस-फिक्शन है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म इस साल 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स जल्द ही फिल्म का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका प्रेगनेंट होने के बावजूद भी इंटरव्यू के जरिए फिल्म का प्रमोशन करेंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने उन्हें प्रचार के लिए कुछ दिन सौंपे हैं। चर्चा है कि फिल्म निर्माताओं ने 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी संस्करण के प्रचार के लिए अलग से योजना बनाई है। इसके लिए मुंबई में प्रचार किया जाएगा, जो जल्द ही शुरू होने वाला है।
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया हैं। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। इसके संवाद साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। वहीं संतोष नारायणन ने संगीत दिया हैं।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ