दिल्ली के बस मार्शलों को मिला आतिशी सरकार का दिवाली गिफ्ट
नई दिल्ली । दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार दिवाली से पहले बस मार्शलों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रदूषण से लड़ने के लिए चार महीनों के लिए बस मार्शलों को नौकरी दी जाएगी। सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो संदेश में कहा जितने भी बस मार्शल भाई बहन हैं, जो लड़ाई आपके लिए अरविंद केजरीवाल लड़ रहे थे, उसके नतीजे आने लगे हैं। आप सबको दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए आने वाले चार महीनों के लिए नौकरी दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि बस मार्शलों का संघर्ष रंग लाया है कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था सभी को वापस रोजगार दिलवाएंगे। अब चार महीने उनको प्रदूषण के खिलाफ रोजगार दिया जाएगा और जब तक वो बस मार्शल की तरह बहाल नहीं होते हम बीजेपी की केंद्र सरकार को चैन नहीं लेने देंगे। वीडियो संदेश में सौरभ ने कहा चार महीने का रोजगार आपका पक्का होगा।
हालांकि, बस मार्शल के तौर पर बहाल करने की लड़ाई जारी रहेगी। अरविंद केजरीवाल का वादा है कि आपको वापस नौकरी दिलवाएंगे, जिस तरह से षड्यंत्र करके बीजेपी की केंद्र सरकार ने आपको हटाया है। उस षड्यंत्र को खत्म करके आपके घर खुशियां वापस लौटाएंगे। दिल्ली में 10 हजार बस मार्शलों की बहाली का मुद्दा गरमाया हुआ है। मार्शलों को नवंबर 2023 में उनके पद से हटा दिया गया था। आम आदमी पार्टी इसका विरोध कर रही है। वहीं, मार्शलों ने इसको लेकर प्रदर्शन भी किया था जिसमें आप के नेता भी शामिल हुए थे।
दुबई में ड्रोन अटैक से हड़कंप, एक भारतीय सहित 4 घायल
भोपाल मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, पुट्ठा मिल में टनल के लिए गहरी खुदाई
विधानसभा में जंबूरी कार्यक्रम पर गरमाई बहस, टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
मानपुर के पास देर रात जुए के अड्डे पर छापा, लाखों की रकम जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को सौंपी जांच
मिडिल ईस्ट हालात का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर लुढ़का
शराब मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार बहस
एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात विंग कमांडर ने रायपुर में की आत्महत्या
बाजार पर जंग का साया: निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लुढ़का
मैदान पर तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने अर्शदीप सिंह को किया दंडित