दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने इंपैक्ट प्लेयर नियम पर जताई नाखुशी
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अक्षर पटेल का मानना है कि आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम आने से उनका बल्लेबाजी क्रम प्रभावित हुआ है, जबकि मुकेश कुमार चाहते हैं कि अगर इस नियम से गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती है, तो इसे हटा देना चाहिए। लेकिन सौरव गांगुली का कहना है कि 12 खिलाड़ियों के मैच में केवल सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ही बच पाएंगे।
हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि वह इस नियम के बड़े प्रशंसक नहीं हैं और इससे भारतीय ऑलराउंडरों की क्षमता प्रभावित हो रही है। इंपैक्ट प्लेयर नियम 2023 में लाया गया था, जिसमें दोनों टीमें प्रत्येक पारी में अपनी मांग के अनुसार किसी एक बल्लेबाज या गेंदबाज को सब्सिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर उतार सकती है।
अक्षर पटेल ने दी बेबाक राय
अक्षर ने सोमवार को कहा, ''जो भी नियम बना रहे हैं, वे सोच रहे हैं कि सब कुछ बल्लेबाजों की सुविधा के अनुसार ही काम करे। निश्चित रूप से इससे गेंदबाजों को मुश्किल हो रही है। इन नियम के चलते टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज मिलता है तो उसे लगता है कि अगर उसकी बल्लेबाजी इकाई अच्छी नहीं चलती तो वह बल्लेबाज का उपयोग करेंगे।''
उन्होंने आगे कहा, ''और जो भी बल्लेबाजी पर आता है वह पहली ही गेंद से प्रहार करता है क्योंकि वह जानता है कि उसके पास आठवें नंबर तक बल्लेबाजी है। इसलिए मुझे ये नियम पसंद नहीं है क्योंकि एक ऑलराउंडर के रूप में मैं जानता हूं कि टीम या तो बल्लेबाज को चुनेगी या फिर गेंदबाज को, एक ऑलराउंडर को नहीं।''
ऑलराउंडर की भूमिका पर पड़ा प्रभाव
वहीं डेविड वॉर्नर ने कहा कि इस नियम से टी-20 में ऑलराउंडर की भूमिका कम हुई है। तेज गेंदबाज मुकेश ने कहा कि गेंदबाजों के लिए यह अनुचित है। अगर आप चार विकेट ले भी लेते हो तो भी कोई बल्लेबाज मैच को बदल सकता है।
हालांकि गांगुली और पोंटिंग अलग सोचते हैं। गांगुली ने कहा कि एक अच्छा ऑलराउंडर हमेशा ही अंतिम एकादश में जगह बनाएगा। आप देखो हार्दिक खेल रहे हैं। राशिद खान हमेशा एकादश का हिस्सा होते हैं।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां