टाउन हॉल मीटिंग से कैंपेन को मजबूती देगी दिल्ली कांग्रेस
नई दिल्ली । दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम चीफ देवेंदर यादव कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में पांच से सात टाउन हॉल मीटिंग आयोजित करेगी। इनमें से एक टाउन हॉल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे। राहुल गांधी फिलहाल सोमवार को रायबरेली में रैली कर रहे हैं जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं। देवेंदर यादव ने दिल्ली में पार्टी की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि दो कॉल सेंटर भी हायर किए गए हैं। देवेंद्र यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्य़क्ष और मंत्री भी शामिल हुए थे। इस दौरान देवेंद्र यादव ने पार्टी की रणनीति के बारे में जानकारी दी। देवेंद्र यादव ने बताया कि दोनों कॉल सेंटर में करीब 140 कर्मचारी होंगी जो कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को देखेंगे। साथ ही ये कांग्रेस के कैम्पेन के प्रभाव पर भी नजर रखेंगे। देवेंदर यादव ने कहा कि चुनाव में पोलिंग बूथ स्तर पर बीएलए- 2 की ट्रेनिंग के लिए कर्मचारियों को चिह्नित और शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है और उनकी स्क्रीनिंग कर ली गई है। बूथ लेवल एजेंट यानी बीएलए की नियुक्ति राजनीतिक पार्टियों द्वारा पोलिंग बूथ स्टेशन के पास की जाती है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस तीन सीटों चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने चांदनी चौक से जयप्रकाश अंग्रवाल, उत्तर-पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस के साथ गठबंधन में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर जेल से छूटने के कारण इंडिया गठबंधन के चुनाव प्रचार के साथ ही घटक दलों के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा हुआ है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा