आईएएस कोचिंग हादसे पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त एमसीडी कमिश्नर को किया तलब
नई दिल्ली । दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने अधिकारियों को फटकार लगाई है और कहा कि आप बहुमंजिला इमारतों की अनुमति दे रहे हैं, लेकिन कोई उचित ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। अजीबोगरीब जांच चल रही है। कार चलाने वाले राहगीर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ नहीं हो रही है। दिल्ली कोचिंग हादसे के मामले पर हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई है। इस बीच हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और एमसीडी को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने पूछा है कि आपके पास नाले और नालियों की साफ-सफाई का कोई प्लान है, आखिर ऐसी घटना क्यों हुई? दिल्ली सरकार के वकील ने घटना से पहले की परिस्थितियों के बारे में बताया। साथ ही साथ कहा कि निरीक्षण की फाइलें तुरंत अधिकारियों को भेज दी गईं। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच कौन इंवेस्टीगेशन अधिकारी कर रहा है? ये चौंकाने वाली जांच है।आखिर इतना पानी कैसे आया? दिल्ली सरकार से हाईकोर्ट ने कहा कि आपके आधिकारी दिवालिया हैं। आपके पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, आप दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे अपग्रेड करेंगे? आप तो फ्रीबी कल्चर चाहते हैं। हाई कोर्ट ने कहा हम इस मामले में जिम्मेदारी तय करने के लिए आदेश पारित करेंगे। यह ढांचागत खामी है और इसे किसी वैधानिक तंत्र के पास जाना चाहिए। बहुत सारे अधिकारी काम कर रहे हैं, दुर्भाग्य से विपरीत उद्देश्यों के लिए। बहुत सारा आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। दिल्ली के पूरे प्रशासनिक ढांचे की दोबारा जांच की जरूरत है। दिल्ली हाई कोर्ट शुक्रवार को आगे सुनवाई करेगा।
मजदूरों ने रखीं कई मांगें, आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में हड़ताल
असम में विदेशी घोषित महिला को राहत, दो साल बाद मिली नागरिकता
सिर्फ 5 मिनट में पाएं नेचुरल ब्यूटी, जानिए आसान तरीके
ज्यादा स्किन केयर भी बन सकती है नुकसान की वजह, जानिए ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद, जानेंगे उनकी सफलता की कहानी
रेल ट्रैक पर बड़ा झटका, कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बना बिहान कार्यक्रम
दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील
RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये