दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, इंटरनेशनल हथियार तस्करी का भंडाफोड़
दिल्ली। पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है, जिसमें सब-मशीन गन, ऑटोमैटिक पिस्टल और 200 कारतूस शामिल हैं।। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे। क्राइम ब्रांच ने 21 विदेशी हथियार बरामद किए। जिनमें सब-मशीन गन, स्टोएगर पिस्टल, PX-5.7 पिस्तौल, PX-3 पिस्तौल, शैडो CZ पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, टॉरस पिस्तौल और वाल्थर पिस्तौल शामिल हैं। PX-5.7 पिस्तौल का बरामद होना चिंता का विषय है, क्योंकि इस पिस्तौल का इस्तेमाल विशेष रूप से स्पेशल फोर्सेज द्वारा किया जाता है। इस मॉड्यूल को दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन हथियारों को पाकिस्तान से भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था। ये हथियार पाकिस्तान के जरिए नेपाल बॉर्डर होते हुए आते थे। इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को आपूर्ति की जा रही थी।
क्रिकेट जगत में गिलेस्पी का बयान बना चर्चा का विषय
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की ऑनलाइन नीलामी, 27 मार्च तय
मध्य प्रदेश में छिपे थे पठानमाजरा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आर्थिक वृद्धि मजबूत, पर पश्चिम एशिया तनाव बना जोखिम
एस्टेट विभाग की कार्रवाई: कांग्रेस को पुराना मुख्यालय 28 मार्च तक छोड़ना होगा
महंगे प्रोडक्ट नहीं, किचन इंग्रीडिएंट्स से पाएं ग्लोइंग स्किन
गैस संकट बढ़ा, अब सिलेंडर के लिए करना होगा लंबा इंतजार
IPL टीम की कीमत पर खिलाड़ी का दिलचस्प बयान
गैस संकट बढ़ा, अब सिलेंडर के लिए करना होगा लंबा इंतजार