मानसून में भी बारिश को तरसे दिल्ली वाले कब होगी बरसात
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। नोएडा में अगले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि, 20 जुलाई से नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बारिश की संभावना है। दिल्ली में छिटपुट बारिश के बीच उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। हालांकि, आने वाले 7 दिन दिल्ली वालों के लिए राहत भरे हो सकते हैं। इन दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जुलाई तक न्यूनतम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 18 जुलाई यानी गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। ये सिलसिला 21 जुलाई तक जारी रह सकता है। इसके बाद आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का दौर लौटने की संभावना जताई गई है। यानी 22 और 23 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भारी बारिश होगी। इस दौरान तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा का आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी। रात में उमसभरी गर्मी लोगों की नींद उड़ा सकती है। वहीं, 18 जुलाई को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल सकती है। 18 जुलाई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 18 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि, 19 जुलाई से अगले पांच दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। बारिश की वजह अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। 20 और 21 जुलाई को बारिश की संभावना है।
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
फाइनल मुकाबले में भारत के पास अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका
बिलासपुर में शराबी युवकों का हंगामा, पुलिस टीम को बनाया निशाना
आसिम मुनीर की सऊदी रक्षा मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा पर मंथन
यूके राइडर से जुड़ा नया विवाद, भाई ने लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका-इस्राइल गठजोड़ हुआ मजबूत
फिल्म को लेकर छिड़ी बहस, राहुल गांधी के तंज पर आया जवाब
बंद कार में मिली दो भाइयों की लाश, 10 घंटे से सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी
3000 ठिकानों पर हमले का दावा, अमेरिका ने तेज किया ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’
अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में दिखा साउथ सिनेमा का जलवा