सुधरी दिल्ली की हालत इस साल साफ हवा
नई दिल्ली । दिल्ली में वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखने को मिला है। इस साल अब तक 199 साफ हवा के दिन दर्ज हुए हैं, जो 2016 के पूरे साल के 110 दिनों से लगभग दोगुना है। सड़क सफाई, बायो-माइनिंग, पौधारोपण जैसे प्रयासों ने प्रदूषण कंट्रोल को सालभर की मुहिम बनाया है। ये साल खत्म होने में अभी 3 महीने बाकी हैं और दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली ने पहले ही 199 साफ हवा के दिन दर्ज कर लिए हैं। जबकि 2016 में पूरे साल में ऐसे 110 दिन थे। यह लगभग 100 प्रतिशत सुधार है और राजधानी को उसके अब तक के सबसे बेहतर प्रदर्शन की ओर ले जा रहा है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बदलाव का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सीएम रेखा गुप्ता के प्रभावी क्रियान्वयन को दिया है। यह उपलब्धि दिखाती है कि जब नीतियों को जमीनी स्तर पर अमल और तकनीक से जोड़ा जाए तो बदलाव केवल कागजों पर नहीं, हवा में भी नजर आता है। सिरसा ने कहा कि यह सिर्फ मौसम का असर नहीं, बेहतर मेहनत का नतीजा है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली ने अब कागजी वादों से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी-आधारित परफॉर्मेंस को अपनाया है। रोड डस्ट कंट्रोल से लेकर लैंडफिल बायो-माइनिंग तक, मिस्टिंग से लेकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण तक सारे काम चौबीसों घंटे चल रहे हैं। जब नीयत साफ हो और टीम एकजुट हो, तो नतीजे खुद बोलते हैं। मंत्री ने बताया कि आज दिल्ली का एक्यूआई 167 रहा, जो कल के मुकाबले बेहतर है। उन्होंने कहा कि यह सुधार राजधानी में रोज चल रहे साफ-सफाई, डस्ट कंट्रोल और प्रदूषण निगरानी के लगातार प्रयासों का नतीजा है। दिल्ली में बढ़ती साफ हवा के दिन हजारों कामगारों, इंजीनियरों और अधिकारियों की साझा मेहनत का परिणाम है।
1 अप्रैल से नहीं चलेंगे LPG वाहन, जबलपुर में नया नियम लागू
राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भी साधा निशाना
शहरभर में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट, सघन जांच अभियान
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर शहर के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर अव्यवस्था का नजारा
पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह? पुलिस जांच में जुटी
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
ग्रामीण घरों तक पानी पहुंचाने की मुहिम, जल जीवन मिशन को फंड की दरकार
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा