दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओरवर की होगी मरम्मत
नई दिल्ली । दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को हर रोज 15 जून से लेकर 15 अगस्त तक आश्रम से बदरपुर के बीच भीषण जाम का हर रोज जूझना पड़ेगा। ऐसा इसलिए कि दिल्ली का लोक निर्माण विभाग द्वारा 15 जून से सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा, जो दो महीने तक चलेगा। दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) अधिकारियों के मुताबिक आगामी दो महीने की मरम्मत अवधि के दौरान आश्रम से बदरपुर तक का कैरिजवे पहले चरण में बंद रहेगा, जिससे पूरे खंड पर यातायात जाम लगने की संभावना है। दरअसल, सरिता विहार फ्लाईओवर मथुरा रोड का हिस्सा है। यह फ्लाईओवर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली को हरियाणा के फरीदाबाद से जोड़ता है। अधिकारियों के अनुसार 15 जून से 15 अगस्त तक आश्रम से बदरपुर तक फ्लाईओवर का एक हिस्सा मरम्मत के लिए बंद रहेगा, लेकिन दूसरा हिस्सा चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पीडब्लूडी विभाग को आवश्यक एनओसी जारी कर दी है। अधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान यात्रियों को खंड पर यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं। बता दें कि मथुरा रोड से आश्रम चौक जैसे हिस्से जुड़े हैं। इस मार्ग पर अक्सर यातायात संबंधी समस्याएं होती रहती हैं। इससे पहले मई में नारायणा से राजा गार्डन तक नारायणा फ्लाईओवर रिपेयरिंग वर्क की वजह से लंबे समय तक जाम रहा था। पिछले साल भी आश्रम फ्लाईओवर पर रिपेयर वर्क की वजह से लोगों को लंबे समय तक जाम का सामना करना पड़ा था।
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
केजरीवाल को झटका: दिल्ली विधानसभा ने लाइव स्ट्रीमिंग से किया इनकार
ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला: United States की मंजूरी से India जारी रखेगा Russia से तेल आयात
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
ईरान तनाव का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द; लौटे यात्रियों ने सरकार को सराहा
बसपा ने दिया ‘लखनऊ चलो’ का नारा, कांशीराम जयंती पर जुटेगा कार्यकर्ताओं का सैलाब
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल