दिव्यांगजनों क़ो मिला ट्राईसिकल व वाकिंग स्टिक
बलौदाबाजार : सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण के साथ ही हितग्राहियो क़ो उपकरण प्रदाय किया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 एवं 19 मई क़ो दिव्यांगजनों क़ो ट्राई सिकल व वाकिंग स्टिक प्रदान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला कार्यालय में ग्राम चारौदा के राजकुमार पटेल, औरठी के टोपाराम साहु, शत्रुहन यादव, ग्राम टोनाटार के नारायण प्रसाद यादव क़ो ट्राई सिकल वितरण किया गया। इसीतरह ग्राम सुनसुनीया के संजय साहु, देवगांव के दुकलहा पाटले क़ो हस्त चलित ट्राईसिकल एवं ग्राम रवान के महेन्द्र शर्मा क़ो वाकिंग स्टिक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण अरविन्द गेड़ाम सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जनजातीय क्षेत्र के विकास में खेती और किसान की बेहतर सेहत महत्वपूर्ण: राज्यपाल पटेल
LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, सागर गैरें ने बदला तरीका
राज्यसभा सीट के लिए एमपी में सियासी गणित पर सबकी नजर
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी का खजाना भारी, 89 सीटों पर विजय और 146.71 करोड़ का खर्च
भारत में ईंधन संकट की अफवाहों पर हरदीप पुरी का जवाब
रेस्टोरेंट संचालक बोले—LPG की किल्लत पूरे देश की समस्या
पश्चिम बंगाल चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चुनाव आयोग के हाथ में, सरकार का हस्तक्षेप नहीं