Maharashtra Election: एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर कलह, एक-दूसरे के खिलाफ उतारे उम्मीदवार
Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी दल में सीटों को लेकर अनबन की खबर है. सीटों को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है. कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं. लग रहा है कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच सबकुठ ठीक नहीं चल रहा. महा विकास अघाडी में सबसे ज्यादा 102 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़े किए हैं. उद्धव गुट के 87 कैंडिडेट ने नामांकन किया है. 13 सीटें सहयोगी दलों को दी गई हैं इस हिसाब से कुल मिलाकर एमवीए ने 291 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि राज्य में सीटों की संख्या 288 है.
कम से कम तीन सीटों पर गठबंधन दल के उम्मीदवार आमने-सामने है. एमवीए के भीतर सीट बंटवारे पर चर्चा अभी भी अनसुलझी है. महाविकास अघाड़ी में 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है, जहां गठबंधन के उम्मीदवार एक दूसरे के सामने मैदान में हैं. कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के गुट के बीच तनाव बहुत ज्यादा है, पार्टी नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक की खबरें हैं. कांग्रेस, विशेष रूप से विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में "सांगली पैटर्न" को लागू करने पर विचार कर रही है. हालाँकि शरद पवार ने खुद को अंदरूनी कलह से दूर रखा है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि उनके उम्मीदवारों को भी कुछ क्षेत्रों में दरकिनार किया जा रहा है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव