किस्त पाने के लिए करें e-KYC, जानिए आसान तरीका
रायपुर|महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. महिला सशक्तिकरण के लिए हर महीने 69 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की जाती है. इस तरह पात्र विवाहित महिलाओं के खातों में सालभर में 12 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. अब राज्य सरकार ने इस योजना के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है|
e-KYC के लिए आखिरी तारीख कब है?
- महतारी वंदन योजना के लिए e-KYC की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को हो चुकी है.
- छत्तीसगढ़ सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है.
- इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए e-KYC कराने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 है.
- राज्य सरकार ने हिताग्राहियों से अपील की है कि समय से पहले e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर लीजिए.
महतारी वंदन योजना के लिए e-KYC कैसे करें?
- महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाली पात्र महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड ऑफिस और पंचायत कार्यालय में जाकर e-KYC करा सकती हैं.
- इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को अपना आधार कार्ड देना होगा.
- आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कनेक्ट रहना चाहिए.
- पात्र महिलाओं को फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन कराना होगा.
योजना की राशि नहीं मिलेगी
- e-KYC कराने का उद्देश्य सही व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके.
- फर्जी और अपात्र महिलाओं को इस योजना से बाहर निकालना है.
- राज्य सरकार की ओर से साफ किया गया है कि जो महिलाएं e-KYC नहीं कराएंगी, उनके खातों में किस्त जारी नहीं की जाएगी.
कब आएगी महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त?
- महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को की गई थी.
- इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना है.
- हर महीने पात्र महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की किस्त जारी की जाती है.
- अब तक इस योजना की 25 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अप्रैल महीने में 26वीं किस्त जारी की जाएगी.
- महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त के बारे में अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन