नशे में धुत शख्स ने तीन डॉक्टरों की कर दी पिटाई
नई दिल्ली । उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के सीएमओ सहित तीन डॉक्टरों पर नशे में धुत एक 25 वर्षीय शख्स ने हमला किया। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए नशे की हालत में अस्पताल लेकर आई थी. उपद्रव मचाने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक, राहुल नामक शख्स को विकास नामक पुलिस कांन्स्टेबल ने 15 मार्च की रात 1 बजकर 12 मिनट पर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया। वह नशेड़ी किस्म का इंसान था। जब डॉक्टर उसका परीक्षण कर रहेथे तभी वह डॉ. शिवरतन, डॉ. चिन्मय और चीफ मेडिकल अधिकारी (सीएमओ) डॉ. क्षेत्रमयूं शांता सिंह के साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी डॉ. शिवरतन की शर्ट पकड़कर धमकी देने लगा और उन्हें घायल कर दिया। उसने डॉक्टर को थप्पड़ मारा और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने डॉ. चिन्मय के साथ भी बदतमीजी की। उसने वहां तैनात अन्य स्टाफ के साथ भी अभद्रता की। एफआईआर में कहा गया है कि उसने अस्पताल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। इसमें कहा गया है कि उसने डॉक्टर के मेज और बीपी मशीन, एमएलसी रजिस्टर और अन्य उपकरण को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना के कारण आपातकालीन और अन्य सेवाएं करीब दो घंटे के लिए प्रभावित हुआ। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी-पश्चिमी) जितेंद्र मणि ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर लिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव