हर दिन घट रही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई
सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। मगर इन दिनों बॉक्स ऑफिस की हालत कुछ खास नहीं चल रही है। इसका सबूत इन फिल्मों की घटती कमाई है। कई फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा टिक भी नहीं पा रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही', दिव्या खोसला की 'सावि' और 'श्रीकांत' लगी हुई है।बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' इसी शुक्रवार को 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में दोनों सितारे पति-पत्नी की भूमिका में नजर आए हैं। दर्शकों की और से फिल्म का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई हर रोज घटती जा रही है।
'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने शानदार ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी, मगर धीरे-धीरे फिल्म की कमाई का ग्राफ हर रोज गिरता जा रहा है। छठवें दिन यानी कि बुधवार को फिल्म ने .75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कुल कमाई 22.60 रुपये हो गई है।बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म 'सावि' ने भी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म की कमाई पहले दिन से निराशाजनक रही है। अभी फिल्म की रिलीज हुए एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर इसका टिकना मुश्किल हो गया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो छठवें दिन फिल्म ने 37 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 6.68 करोड़ रुपये हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां