बड़े बेटे ने पिता की गला कसकर कर दी हत्या, गिरफ्तार
कानपुर देहात । जिले के मूसानगर थानाक्षेत्र के भरतौली गांव में पिता द्वारा छोटे पुत्र की पत्नी-बच्चों के नाम ग्यारह बीघा जमीन व मकान नाम लिख देने से नाराज बड़े पुत्र ने गले में अंगौछा कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मूसानगर थानाक्षेत्र के भरतौली गांव निवासी रिटायर्ड दरोगा खुशीराम (72) अपनी छोटी बहू प्रेमलता के साथ मूसानगर के मंडी समिति स्थित मकान में रहते थे। सोमवार की सुबह वह गांव में वोट डालने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर बाद छोटी बहू को फोन से सूचना मिली थी कि ससुर का शव गौशाला के पास पड़ा है। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए थे। बहू प्रेमलता ने आरोप लगाया था कि खेती को लेकर खुशीराम की बड़े पुत्र हेमंत कुमार से अनबन चल रही थी। सोमवार को खेती बेंचने को लेकर गांव वाले घर में आपस में विवाद हो गया था। इसी खुन्नस में वोट डालकर आते समय जेठ ने ससुर की हत्या की हत्या कर दी थी।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू की थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद अभियुक्त हेमंत कुमार को भरतौली गांव की गौशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता के पास गांव में कुल 11 बीघा जमीन व कस्बा मूसानगर में एक मकान था। जिसे पिता ने छोटे भाई की पत्नी व उनके बच्चों के नाम कर दिया था और उसे कुछ भी नहीं दिया। इसी बात को लेकर उसने पिता खुशीराम की गौशाला के पास गले में अंगौछा से गला कसकर हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव