गांजा तस्करी में बुजुर्ग भी शामिल, स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा
जबलपुर। नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मदनमहल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर दबिश देकर दो आरोपियों को नशीले पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक 72 वर्षीय वृद्ध और एक 50 वर्षीय महिला शामिल है। यह दोनों स्टेशन परिसर के बाहर किसी ग्राहक को गांजे की डिलीवरी देने की फिराक में खड़े थे। सटीक सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने इनके पास से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया है।
मादक पदार्थ की कीमत 1 लाख 49 हजार 650 रूपये
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्यारेलाल पटेल निवासी ग्राम उड़ना सड़क पाटन और चंदा बाई बर्मन निवासी ग्राम मंजीठा भेड़ाघाट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान प्यारेलाल के सफेद थैले से दो पैकेट और चंदा बाई के मेहरून थैले से एक पैकेट गांजा मिला। तौल करने पर कुल 2 किलो 993 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी बाजार में कीमत 1 लाख 49 हजार 650 रूपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने यह माल बरगढ़ ओसिया निवासी मोनू सरदार से लाना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, नकद 165 रूपये और अन्य सामग्री भी जप्त की है। दोनों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में सतीश अनुरागी, कृष्णकुमार, शाहवंती, बालाराम, नरेश पासी, राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, शिवसिंह बघेल, दीप्ति मिश्रा और कपूर सिंह की विशेष भूमिका रही।
प्रीमियम सेगमेंट में गूगल और एप्पल की धूम; 'नथिंग' बना सबसे तेज बढ़ने वाला ब्रांड
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के घर मचेगी धूम, रोहन ठक्कर बनेंगे दूल्हा
3 लाख पौधों का संकल्प: जुलाई के पहले हफ्ते तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी में वन विभाग
नागरिकता से 3 साल पहले वोटर बनीं सोनिया? दिल्ली की अदालत आज करेगी अहम सुनवाई
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय पूंजी बाजार ने पेश की मजबूती की मिसाल
तलाक के बाद बदली चाहत की जिंदगी, अभिनेत्री ने फिर थामा सनातन का दामन
पुणे एयरपोर्ट: एटीसी ने 4 घंटे में बहाल किया रास्ता, शनिवार सुबह से शुरू हुई रवानगी
विशेष सत्र का समापन आज: कल के विधायी झटके के बाद 11 बजे फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही