रसोई का बजट बिगाड़ रहा महंगा टमाटर
नई दिल्ली। टमाटर, प्याज और आलू फिर रसोई घर का बजट बिगाड़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। हाल में पड़ी भीषण गर्मी से टमाटर की आवक पर असर पड़ा है। वहीं, आलू 40 व प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, टमाटर की औसत कीमत 58.25 रुपये किलो है। हालांकि कई शहरों में दाम 130 रुपये तक पहुंच चुके हैं। व्यापारियों के मुताबिक, हालिया गर्मी की तपिश से टमाटर की पैदावार पर बुरा असर पड़ा है। इससे लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। एनसीआर में मदर डेयरी के सफल स्टोर्स में टमाटर 75 रुपये किलो है। हालांकि, थोक बाजार में 50-60 रुपये किलो तक बिक रहा है। टमाटर के दाम ऑनलाइन भी महंगे बिक रहे हैं। ब्लिंकिट पर यह 100 रुपये में बिक रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, आलू भी 40 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि प्याज 50 रुपये किलो है। टमाटर, आलू और प्याज की बढ़ती कीमतों का सीधा असर दूसरे महीने भी शाकाहारी थाली पर देखा गया है। जून में शाकाहारी थाली सालाना आधार पर 10% महंगी होकर 29.40 रुपये हो गई है। जून 2023 में इसकी कीमत 26.7 रुपये थी। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में 27.80 रुपये की तुलना में कीमत 5.75% बढ़ी है। क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा, चिकन की कीमतों में सालाना आधार पर 14 फीसदी की कमी आई है। मांसाहारी थाली में इसका योगदान 50 फीसदी होता है। मांसाहारी थाली के दाम जून में चार फीसदी घटकर 58.30 रुपये हो गए हैं। जून 2023 में इसकी कीमत 60.50 रुपये थी। मई में 55.90 रुपये की तुलना में 4.29 फीसदी महंगी है। सालाना आधार पर टमाटर के दाम 30%, आलू के 59% और प्याज के 46% बढ़े हैं। चावल 13 फीसदी व दाल 22 फीसदी महंगी हो गई है। मासिक आधार पर टमाटर 29%, आलू 9 फीसदी, प्याज 15 फीसदी महंगा हुआ है। क्रिसिल के आंकड़ों से अनाज, दालें, चिकन, सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल व कुकिंग गैस सहित उन सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना को बड़ा झटका: सुखोई-30 क्रैश, दोनों पायलटों की शहादत
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे