अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, हादसे में 3 लोगों की मौत
गोंडा । यूपी के गोंडा जिले के रगड़गंज गांव में मोहम्मद फारूक नामक व्यक्ति के घर में अवैध रूप से बनी पटाखा निर्माण फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हुआ था। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस घटना में एक और मौत हो गई है। जिससे इस घटना में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। इस मामले में पुलिस चौकी के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही अवैध पटाखा फैक्टरी के संचालन के मामले में थाने में केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोमवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान घायल अयाज मोहम्मद ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल इश्तियाक और कृष्ण का इलाज लखनऊ के अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर तरबगंज थाने में इसहाक, अयूब, आकाश, कृष्ण, अयाज, आजाद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन सभी पर मुख्य गेट बंद कर पिछले दरवाजे से एक घर में प्रवेश करने और अवैध रूप से विस्फोटक पटाखे बनाने का आरोप है। इस मामले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबल तथा कृष्ण को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिलाधिकारी नेहा के निर्देश पर जिले में पटाखा फैक्टरी की जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना को बड़ा झटका: सुखोई-30 क्रैश, दोनों पायलटों की शहादत
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे