फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ जारी
साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. इतना ही नहीं, फैंस भी काफी समय से फिल्म के ट्रेलर के आने का इंतजार कर रहे हैं, जो खत्म हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास, दीपिका के अलावा दिशा पाटनी, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.
ये एक पौराणिक कथाओं पर आधारित एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो इस साल की मोस्ट अवेटेड होने के साथ-साथ एक मेगा बजट फिल्म है, जो 600 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है. फिल्म के ट्रेलर ने आते ही फैंस के बीच तबाही मचा दी है. इतना ही नहीं, और एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म से दर्शकों को जितनी उम्मीदें थीं ट्रेलर के हिसाब से ये उससे भी ज्यादा खरी साबित होने वाली है.
'कल्कि 2898 एडी' का दमदार है ट्रेलर
प्रभास ने फिल्म के दमदार ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ एक्टर ने लिखा, 'भविष्य का खुलासा... #Kalki2898AD का ट्रेलर आ गया है! 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में मिलते हैं'. कुछ ही देर पहले जारी हुए इस ट्रेलर पर काफी बड़ी संख्या में व्यूज आ चुके हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के ट्रेलर फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं, जारी ट्रेलर में दिखाया गया है कि पूरी दुनिया से सब कुछ छीन लिया गया है और अब इस दुनिया का पहला शहर काशी है.
फिल्म में दिखेगा पुराणों और साइंस का मिश्रण
साथ ही अश्वथामा बने अमिताभ बच्चन के कंधों पर दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी और दीपिका की गर्भ में से भगवान जन्म लेने वाले हैं. ट्रेलर देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी कहानी दो युगों की है, जिनमें पुराणों और साइंस का मिश्रण देखने को मिलेगा. इस लिए ही इस फिल्म का नाम 'कल्कि 2898 एडी' है, जो इसी महीने 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 3 मिनट 2 सेकेंड के इस ट्रेलर में ऐसे कई सीन है, जो रोंगटे खड़े कर देते हैं.
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव