दिल्ली में बढ़ा भीषण गर्मी का सितम, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के सितम की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके बाद फिर से तापमान में इजाफा शुरू हो जाएगा.
रविवार को 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा
रविवार को सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया. रविवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया. इससे एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई.
आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज भी सुबह से तेज धूप खिली रहेगी. आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं.
बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. शुक्रवार तक कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, उसके बाद फिर तापमान में इजाफा शुरू हो जाएगा.
प्रदूषण से मिली राहत
गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही दिल्लीवासियों को प्रदूषण के सितम से राहत मिली है. रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 172 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 167 था.
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर
0-50 के बीच AQI अच्छा, 50-100 के बीच AQI संतोषजनक, 101-200 के बीच AQI मीडियम, 201-300 के बीच AQI खराब, 301-400 के बीच AQI बेहद खराब और 401-500 के बीच AQI गंभीर माना जाता है.
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ