अमेरिका में एफ-16सी फाइटिंग फाल्कन जेट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश
वाशिंगटन,। कैलिफोर्निया के आसमान में अमेरिकी एयरफोर्स के मशहूर थंडरबर्ड्स एरियल डेमो टीम का एक एफ-16सी फाइटिंग फाल्कन ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10.45 बजे हुआ, लेकिन राहत की बात यह है कि पायलट समय रहते बाहर निकल आया और सुरक्षित रूप से जमीन पर उतरा गया। एयरफोर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पायलट की हालत स्थिर है और वह मेडिकल टीम की देखरेख में है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग मिशन नियंत्रित एयरस्पेस में चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद आसमान में पैराशूट लटकते हुए पायलट को नीचे आते देख लोगों ने वीडियो और तस्वीरें साझा कीं जो सोशल मीडिया पर तेजी से से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में क्रैश के बाद उठता धुआं और सूखी झील के किनारे बिखरा मलबा साफ नजर आ रहा है। एयरफोर्स ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और 57वीं विंग पब्लिक अफेयर्स ऑफिस आगे की जानकारी उपलब्ध कराएगा। अभी यह साफ नहीं है कि ट्रेनिंग मिशन के दौरान ऐसी स्थिति कैसे बनी जिसमें पायलट को इजेक्ट करना पड़ा। जांच के बाद ही खराबी या वजह का पता चल सकेगा।
रिपेार्ट के मुताबिक मौके पर स्थानीय एजेंसियों ने तत्काल रेस्क्यू और फायर कंट्रोल का काम संभाला। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें सुबह 10.30 बजे क्रैश की सूचना मिली और तुरंत फायर सपरेशन ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसा जिस इलाके में हुआ, वह एक सूखी झील है, जहां ट्रेनिंग मिशन के दौरान कई बार फाइटर जेट्स की लो फ्लाइंग होती है। अधिकारियों के मुताबिक आग फैलने से पहले ही उसे नियंत्रित कर लिया गया ताकि आसपास के क्षेत्र को किसी तरह का नुकसान न हो।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।
IPL 2026: गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजी में दम, आरसीबी के लिए संकटमोचक बने क्रुणाल पांड्या।