लॉरेंस बिश्नोई का बैनर देख भड़के फडणवीस, BJP विधायक की सभा में हुआ विवाद
महाराष्ट्र के नासिक के सिडको इलाके में हिंदू विराट सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का बैनर दिखाने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. बता दें कि यह सभा पहलगाम आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में आयोजित की गई थी. इसमें बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे.
जानकारी के मुताबिक हिंदू विराट सभा के दौरान अचानक वहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक बड़ा बैनर नजर आया. वहीं बैनर दिखते ही सभा में हड़कंप मच गया. जिसके बाद यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया.
CM ने दिया सख्त कार्रवाई का निर्देश
इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम फडणवीस ने इस मामले में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने विधायक गोपीचंद पडलकर से चर्चा की है और उन्हें पुलिस को पूरी जानकारी देने के लिए भी कहा है.
लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर से हड़कंप
सीएम फडणवीस ने साफ-साफ कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर का महिमामंडन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
फिलहाल इस मामले में नासिक के अंबाड़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार यह बैनर एक नाबालिग लड़के ने लगाया था. पुलिस ने फोटो के जरिए दहशत फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
मास्टर प्लान अटका, फिर भी Bhopal–Indore में जमीन महंगी
Bhopal में पानी सप्लाई पर सवाल, नलों से कीड़े निकलने की शिकायत
कलेक्टरों के तबादलों की सूची तैयार, मुख्य सचिव के लौटने का इंतजार
फैंस का इंतजार खत्म! इस दिन सामने आएगा IPL 2026 का शेड्यूल
बजट के बाद नया प्रस्ताव, ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की मांग
कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना पर ब्रेक, 10 महीने में भी ड्राफ्ट तैयार नहीं
सरकार पर काम में सुस्ती का आरोप
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का मास्टरस्ट्रोक, रनों के महारथी को मिली नई भूमिका