केबल तार से गला घोंटकर किसान की हत्या
बिलासपुर । जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में सुबह एक किसान की उसी के खेत में संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम को सूचना दे आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरीया निवासी राम मनोहर कौशिक उम्र 38 वर्ष रोज की भाती सोमवार की रात घर से खाना खाने के बाद फसल को मवेशियों से बचाने गांव के बाहर खेत (प्लाट) की रखवाली करने गया हुआ था जो मंगलवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर राममनोहर के बेटा अपने पिता को देखने खेत (प्लाट) पहुंचा तो देखा कि उसके पिता बोर (नलकूप) के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। और उसके गले में बोर कनेक्शन वाले केबल वायर गले में लिपटा हुआ था वही सिर से खून बह रहा था जिसके बाद मृतक के बेटे ने इसकी सूचना अपने अन्य परिजनों को दी जिसके बाद इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दे फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम को सूचना दी गई है।वही किसान राममनोहर की हत्या क्यों और किसने की यह पुलिसिया जांच में सामने आएगी फिलहाल तखतपुर पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव