फातिमा ने थामा ‘न्याय’ का दामन, अनीत पड्डा संग करेंगी स्क्रीन शेयर
मुंबई : फिल्म 'सैयारा' में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री अनीत पड्डा अब नई वेब सीरीज 'न्याय' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में उनके साथ फातिमा सना शेख भी होंगी। निर्देशक करण कपाड़िया और नित्या मेहरा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में फातिमा एक तेज-तर्रार और निर्भीक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।
अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख सुर्खियों में हैं
दोनों ही अभिनेत्रियां अपने बेहतरीन काम के लिए इन दिनों सुर्खियों में हैं। फातिमा सना शेख ने फिल्म 'आप जैसा कोई' और 'मेट्रो इन दीनो' में अपने शानदार अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी है। वहीं अनीत पड्डा ने फिल्म 'सैय्यारा' में अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है।
'सैयारा' से पहले हुई थी शूटिंग
'न्याय' सीरीज एक रोमांचक ड्रामा थ्रिलर है। अनीत पड्डा ने अपनी फिल्म 'सैयारा' से पहले इसकी शूटिंग की थी और इसमें फातिमा सना शेख पहली बार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। जल्द ही इसे एक प्रमुख ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
क्या है 'न्याय' की कहानी?
बताया जाता है कि नई सीरीज में एक युवा लड़की की कहानी होगी। लड़की का एक ताकतवर धार्मिक नेता यौन शोषण करता है। इसके बाद वह अदालत जाती है। सीरीज में अनीत 17 साल की एक लड़की का रोल निभाएंगी। वह समाज के दबाव के साथ कानूनी दांव-पेंच से लड़ती नजर आएगी। सीरीज में अर्जुन माधुर एक वकील की भूमिका में होंगे।
'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। एक हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 249.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना को बड़ा झटका: सुखोई-30 क्रैश, दोनों पायलटों की शहादत
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे