महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत
लखनऊ । राजधानी के लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बैंक की महिला अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बहनोई ने बीमारी से मौत होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक वजीरगंज के जीवन बेग लेन की रहने वाली सदफ फातिमा (45) एचडीएफसी बैंक के टेलीफोनिक चैनल में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत थीं, उनके पास टीम मैनेजर का भी पद था। मंगलवार सुबह वह दफ्तर में बने ट्रेनिंग सेंटर आईं थीं और उनका चैंबर तीसरी मंजिल पर है। दोपहर करीब एक बजे अन्य सहकर्मियों संग लंच करने सेकेंड फ्लोर पर स्थित कैफेटेरिया पहुंचीं। यहां वह बेहोश होकर गिर गईं। सहकर्मी उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन और विभूतिखंड पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। बहनोई महजर ने बताया कि सदफ को ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। तीन दिन पहले भी उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें केजीएमसी के लॉरी ले गए थे, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। तीन दिन अवकाश के बाद वह मंगलवार दफ्तर गईं थीं। उन्होंने बताया कि वह सभी लोग कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
रंग और संगीत में डूबी खाकी, पुलिस लाइन में अफसरों के ठुमके
निर्यातकों को राहत देने के लिए सरकार अपनाएगी सभी नीतिगत विकल्प: पीयूष गोयल
राज्यसभा जाने के फैसले पर परिवार की नाराजगी, नीतीश कुमार पर सवाल
इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज के किफायती पैकेज लॉन्च
धान में पानी मिलाने के आरोप पर प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश
एपस्टीन केस में नया मोड़, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
GMC में रेडिएशन सुविधा ठप, हर महीने 1500 मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत