मणिपुर में भीषण फायरिंग, बीएसएफ ने संभाला मोर्चा
हिंसाग्रस्त मणिपुर में मंगलवार से हिंसा जारी है। इस दौरान कई जगह भीषण गोलीबारी की खबर है। बदमाशों ने 5वीं आईआरबी पोस्ट (इम्फाल पूर्व) के हथियारों और हथियार लूट लिया। पूरे इलाके को रात में ही सुरक्षाबलों ने घेर लिया था और तलाशी अभियान जारी है।सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात ग्राम होटक, जिला बिष्णुपुर की दोनों ऊपरी पहाड़ियों से बीएसएफ को गोलियों फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही थी। पूर्वी इंफाल के यिंगांगपोकपी में रात करीब 9 बजे घाटी स्थित विद्रोही समूहों (वीबीआईजी) और पहाड़ी विद्रोहियों के बीच ट्विचिन/फिमोल (कुकी) क्षेत्रों के सामान्य क्षेत्र और ग्राम सांतिखोमबल (मैतेई) से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ गोलियां बीएसएफ चौकी के करीब आकर गिरीं। दोनों पक्षों द्वारा स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा था।बताया गया कि गोलीबारी की घटना के बाद बीएसएफ कैंप यिंगांगपोकपी की पूरी पोस्ट सतर्क हो गई। गोलीबारी की दिशा की पहचान की गई और स्थिति के बेहतर आकलन के लिए बीएसएफ ने इलू बम फायर किए। इसके बाद विद्रोही भाग निकले और गोलीबारी रुक गई। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है।
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा
होलिका दहन कन्फ्यूजन खत्म: जानें कब है सही दिन, कितने बजे तक रहेगा भद्रा काल
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा
जुए के खिलाफ अभियान में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता
सदी पुरानी मान्यता के चलते नहीं जलाई जाती होलिका
प्रदेश में नियमों की अनदेखी, अवैध निर्माण पर CAG का खुलासा
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त