बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार फिल्म 'श्रीकांत'
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। वहीं, लोगों को एक्टर का अभिनय काफी पसंद आया था। उन्होंने इस मूवी में नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला का किरदार निभाया था। दर्शकों से लेकर स्टार्स तक ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी।
अब बॉक्स ऑफिस पर तारीफें बटोरने के बाद यह मूवी ओटीटी पर अपना धमाल मचाने के लिए तैयार है। चलिए जानते हैं कि रिलीज के लगभग दो महीने के अंदर ही राजकुमार राव की मूवी ( कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है।
इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'श्रीकांत'
राजकुमार राव के अलावा इस मूवी में उनके साथ अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर जैसे केस स्टार्स भी दिखाई दिए थे। अब इस मूवी का ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि एक ऐसे सपने को देखें, जिसने सीमाओं को चुनौती दी। 'श्रीकांत' असाधारण सच्ची कहानी, कल नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इसका मतलब इस फिल्म का प्रीमियर 5 जुलाई को होने वाला है। यह खबर सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म ने कितना किया था कलेक्शन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' ने 6 हफ्तों में लगभग 50.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
क्या थी फिल्म की कहानी
इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे जन्म से नेत्रहीन रहे श्रीकांत अपनी जिंदगी में उतार-चढाव देखते हैं। वह पढ़ाई के लिए संघर्ष करते हैं। यहां तक कि साइंस साइड से पढ़ाई करने के लिए उन्होंने एजुकेशन डिपार्टमेंट पर केस तक ठोक दिया था। इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई, फिर उन्हें IIT में दाखिला नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा