फाइनेंस कंपनी कर्मचारी ने की आत्महत्या
हाथरस । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा के निकट मथुरा रोड पर आज एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह हाथरस में एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था। सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग भी वहां आ गए और पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।।
बताया जाता है आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव खेड़ा जाट निवासी करीब 35 वर्षीय चेतन प्रकाश पुत्र सुघड़ सिंह हाथरस में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था, रात्रि में भी चेतन की पत्नी ने उसे फोन पर तलाक की धमकी दी। इससे चेतन काफी परेशान था।कासगंज मथुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ और छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के परिवार के लोग भी वहां आ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
‘दिव्य दरबार’ पर विराम, अब साधना और तप में समय बिताएंगे बाबा बागेश्वर
पारा चढ़ा, गुरुवार रहा सबसे गर्म दिन; अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
तेज रफ्तार बस पलटी, जशपुर में 5 यात्रियों की मौके पर मौत
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
केजरीवाल को झटका: दिल्ली विधानसभा ने लाइव स्ट्रीमिंग से किया इनकार
ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला: United States की मंजूरी से India जारी रखेगा Russia से तेल आयात