मुंबई में अलग-अलग जगह लगी आग, कोई जनहानि नहीं
मुंबई। मायानगरी मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। एक औद्योगिक परिसर में स्थित एक गोदाम और सड़क किनारे एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियों में भीषण आग लग गई। दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में रेय रोड पर देवीदयाल कंपाउंड में पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया, औद्योगिक परिसर के भीतर एक मंजिला गोदाम में आग लगी थी, जो वहीं तक सीमित रही। फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां और अन्य दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, वहीं दूसरी घटना पवई इलाके की है, जहां सड़क किनारे एक दर्जन से अधिक झुग्गियों में सुबह करीब सवा ग्यारह बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया, आग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों ही मामलों में आग का कारण अज्ञात है।
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव